Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कार-बाइक में टक्कर, सिर में चोट लगने से युवक गंभीर

डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सोरली मेन रोड में बाइक व कार में टक्कर हो गई। जिसमें कापसी निवासी बाइक सवार दीप कुमार साहू (19) के सिर, पैर, हाथ में गंभीर चोटें आई है। जिन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार रात 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार जल्दबाजी और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।
राजनांदगांव मुख्य मार्ग में ग्राम सोरली के समीप सड़क हादसा होने की सूचना मिलने के बाद घायल को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। दीप कुमार रोजाना की तरह नगर से गृह ग्राम कापसी वापस लौट रहा था। तभी ग्राम सोरली के समीप इंडिका कार क्र सीजी 08 के 0350 के चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ड्राइवर फरार हो गया। कार को जब्त कर पुलिस थाने में रखा गया है। चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घायल के पिता विश्राम सिंह ने बताया कि बेटा दीप कुमार ऑटो पार्ट्स में काम करने अपने बाइक से गया था। काम होने के बाद वापस कापसी आ रहा था। ग्राम सोरली के पास पहुंचा था तभी कार चालक ने एक्सीडेंट कर दिया।

भास्कर अपील: हेलमेट का उपयोग जरूर करें
दीपावली पर्व के चलते आवाजाही बढ़ गई है। यातायात का दबाव भी बढ़ते क्रम में है। ऐसे में सड़क हादसे होने की आशंका भी बढ़ गई है। इसलिए जिस तरह कोरोना से बचने रोजाना मास्क का उपयोग कर रहे हैं। उसी तरह सड़क हादसे से बचने हेलमेट जरूर लगाएं। जल्दबाजी के चक्कर में तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं। पुलिस के अनुसार अधिकांश हादसे में हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगने से खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दो दिन पहले हाइवा में टकराने से भेंगारी निवासी बाइक सवार युवक की मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nniLMP
via IFTTT

No comments