Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दीवाली में घर और मोहल्ले रोशन रहें इसलिए बिजली कंपनी के कर्मियों की लगाई ड्यूटी

दीपावली में घर और मोहल्ले रोशन रहें इसलिए बिजली कंपनी की ओर से 11 अस्थायी शिकायत केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्र में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर संपर्क नंबर जारी किए है। ताकि कोई भी बिजली से संबंधित शिकायत कर सकें और समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके।
सीएसईबी के ईई टीएल सहारे, एई एलएल ध्रुव ने बताया कि बालोद संभाग में विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 14 एवं 15 नवंबर को शाम 4 से रात 12 बजे तक शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए अतिरिक्त अस्थायी शिकायत केंद्र की स्थापना की गई है।
समस्या होेने पर नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बालोद शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग 07749-222022 में कॉल कर सकते हैं।
बिजली बंद हो तो यहां करें कॉल: विद्युत केंद्र गुरूर में (6269506930) कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बाजार चौक में फागुराम यादव (9171882039), सिंचाई कॉलोनी एवं दानीटोला में मोहन लाल साहू (9171882043), कॉलेज एवं कन्हारपुरी में संतराम कोसरे (9171882041), अंबेडकर चौक एवं कोलिहामार में मुकेश कुमार (8839042970), नियमित विद्युत केंद्र डौंडीलोहारा में (6269506849), पुराना बस स्टैंड लोहारा में रूपसिंह, राजापारा लोहारा में खम्हनलाल (9589669571), विद्युत केंद्र डौंडी (6269506845), गांधी चौक डौंडी में कालीचरण (9009129130), दुर्गा चौक डौंडी में भुनेश्वर ठाकुर (9171882984) में कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IDHLAh
via IFTTT

No comments