त्योहारी सीजन में ट्रेनें बहुत कम, उसमें भी कई कैंसिल, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं
रेलवे ने ट्रैक दोहरीकरण का हवाला देकर विशाखापटनम रूट की दो ट्रेनों समेत कई को अचानक कैंसिल कर दिया है। लंबे समय तक ट्रेनों का परिचालन ठप होने के बाद त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें भी दो ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है।
रेलवे के मुताबिक विशाखापत्तनम - निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 3 से 8 नवंबर तक नहीं चलेगी। विपरीत दिशा की ट्रेन भी 2 से 11 नवंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस टीटलागढ़ स्टेशन तक ही जाएगी। यह ट्रेन टिटलागढ़-दुर्ग स्टेशनों के बीच 2 से 8 नवंबर तक नहीं चलगी। इधर से जाने वाली दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस स्पेशल टीटलागढ़ से पुरी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन टिटलागढ़-दुर्ग बीच 3 से 9 नवंबर तक कैंसिल रहेगी।
दो ट्रेनें पहले से ही बंद : कई ट्रेनों को स्पेशल के तौर पर चलाया गया और इसके बाद उसे बंद कर दिया गया। रायपुर-दल्लीराजहरा-केवटी डेमू और रायपुर-कोरबा हंसदेव एक्सप्रेस भी बंद हैं। दुर्ग-अंबिकापुर को भी बंद करने की तैयारी थी, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखत हुए इसके परिचालन को हफ्तेभर बढ़ाने का फैसला हुआ है। हालांकि अब त्योहारी सीजन में राज्य के अंदर चलने वाली ट्रेनों को नियमित तौर पर चलाने की जरूरत महसूस हो रही है। लोकल यात्रियों को दल्लीराजहरा और कोरबा तक जाने वाली दोनों ट्रेनाें को चलाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी तरह दुर्ग-अंबिकापुर को भी दीपावली के बाद तक चलाने की मांग बढ़ी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Kyqzw
via IFTTT
No comments