सहकारी बैंक बोड़तरा के लिपिक को सीईओ ने किया सस्पेंड
शराब पीकर ड्यूटी पर ऑफिस आने व खाताधारकों के पैसे हड़पने के आरोप में सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधक ने बोड़तरा शाखा में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया है। सीईओ ने शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में कंप्यूटर ऑपरेटर का मुख्यालय मुंगेली जिले के जरहागांव में किया गया है।
इससे पहले जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने मामले में नोटिस भेजकर उससे स्पष्टीकरण मांगा था पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद ही इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। सहकारी बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने यह आदेश जारी किया है। आदेश जारी होते ही इन्हें इस पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी कंप्यूटर ऑपरेटर की शिकायत मिलती रही है पर कोई अधिकारी उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे थे।
सभी नजरअंदाज करते रहे हैं। इस बार मामला गंभीर होने के कारण ही इनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। कंप्यूटर ऑपरेटर पर शराब पीकर ड्यूटी पर ऑफिस आने की शिकायत थी और उसपर खाताधारकों के पैसे हड़पने का आरोप था। वह बोड़तरा शाखा में पदस्थ थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38tAjCG
via IFTTT
No comments