Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जोगी ही बताएं अपनी जाति हम कौन होते हैं बताने वाले

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जोगी के कांग्रेस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। हम कौन होते हैं उनकी जाति बताने वाले। जोगी ही बताएं वह किस जाति के है। जैसे मैं एलान कर रहा हूं कि मेरी जाति मरकाम है,वैसे ही जोगी भी बताएं उनकी जाति क्या है। मरकाम ने कहा कि मरवाही जीतेंगे। संगठन और सरकार में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।

बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संगठन प्रभारी शैलेश पाण्डेय, अटल श्रीवास्तव, मोहित केरकेट्टा, अर्जुन तिवारी ने जमकर मेहनत की है। खासकर जीपीएम जिला प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल की कुशल रणनीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में मरवाही उप चुनाव लड़ा गया है। जनता भारी मतों से डॉ.केके ध्रुव को जीता रही है। एक सवाल के जवाब में मोहन मरकाम ने आगे कहा कि यदि अमित जोगी के पास जाति प्रमाण है तो न्यायालय और चुनाव आयुक्त को दिखाएं।

जाहिर सी बात है कि जोगी के पास आदिवासी होने का प्रमाण नहीं है। इसलिए वह आदिवासी नहीं है। जोगी की जाति मामले में हमारा कोई लेना देना नहीं है। जोगी परिवार का राजनैतिक भविष्य क्या है, के जवाब में मरकाम ने कहा कि अब अमित जोगी ही बताएंगे वह क्या करना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GHcQ5K
via IFTTT

No comments