Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धान खरीदी के लिए मिली पांच एकड़ जमीन, महापौर ने रामशरण यादव ने किया भूमिपूजन

नगर निगम सीमा में लगे बिरकोना के वार्ड क्रमांक 64 के धान खरीदी केंद्र में पिछले साल बारिश के दौरान कीचड़ और पानी भरने की समस्या आई थी। बिरकोना के निगम सीमा में जुड़ने के बाद वहां के सहकारी सेवा समिति के सदस्यों ने महापौर को समस्या बताई। इसके बाद महापौर रामशरण यादव ने कलेक्टर से उनकी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर में बिरकोना सेवा सहकारी समिति को अस्थाई तौर पर 5 एकड़ जमीन का आबंटन किया।

शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने बिरकोना सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र पहुंच आबंटित जमीन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन में सभापति शेख नजीरुद्दीन, विपणन संघ के अध्यक्ष झगरराम सूर्यावंशी, बिरकोना सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रूपनारायण, भुवनेश्वर यादव, राजेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू एमआईसी सदस्य बजरंग बंजारे, जुगल किशोर गोयल, राजेश शुक्ला, सीताराम जयसवाल, भरत कश्यप, साई भास्कर, सुरेश टंडन, अशोक भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।

शेड और चबूतरा निर्माण का शिलान्यास

मोपका धान संग्रहण केंद्र में शेड व चबूतरा निर्माण का महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर राजेश शुक्ला, अजय यादव, सीताराम जायसवाल, भरत कश्यप, बजरंग बंजारे ,साई भास्कर,सुरेश टडंन, राजेंद्र साहू ,भुवनेश्वर यादव ,झगनराम सुर्यवंशी व क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramsharan Yadav did land for paddy purchase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JNtbqI
via IFTTT

No comments