Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नगरनार में कांग्रेस सांसद-विधायकों ने किया प्रदर्शन

नगरनार स्टील प्लांट के डिमर्जर और निजीकरण के खिलाफ चल रहे मजदूर संगठनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने गुरुवार को कांग्रेस के सांसद से लेकर विधायक और जनपद स्तर के नेता पहुंचे। इनके साथ संगठन के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे।
अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने के बाद पहली बार कांग्रेस ने मामले में आक्रामक रुख अपनाया और सांसद दीपक बैज, बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने एकमत होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने नगर बंद, बस्तर बंद, छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी करने की चेतावनी देते कहा कि केंद्र सरकार हमें इस तरह के आंदोलन पर उतरने को मजबूर न करें। सांसद बैज ने कहा कि बस्तरवासियों ने बस्तर हित के लिए नगरनार में जमीन दी गई है किंतु केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस प्लांट को उद्योगपतियों को देने के लिए डी-मर्जर करके बस्तर के साथ कुठाराघात किया गया है। लखेश्वर बघेल ने भी सारगर्भित बातों के माध्यम से अपनी बातों को रखा। रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा के सांसद-विधायकों ने आवाज बुलंद नहीं की लेकिन कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर लगातार सड़क की लड़ाई लड़ी जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। अब डिमर्जर को रोकने के लिए पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी और जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

कांग्रेस पहले ही कोर्ट की लड़ाई के लिए तैयार:शर्मा
नगरनार स्टील प्लांट के डिमर्जर और निजीकरण के विरोध में कांग्रेस ने कोर्ट की लड़ाई की तैयारी कर रखी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा रहे हैं। कानूनी लड़ाई के साथ-साथ अब कांग्रेस सड़क की लड़ाई भी तेज करने जा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस संगठन के साथ सारे कांग्रेसी जनप्रतिनिधी एक मंच पर नजर आये। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में युकां के लोकसभा प्रभारी सुशील मौर्य, जनपद अध्यक्ष अनिता नाग, निगम सभापति कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर लूनिया, आशीष मिश्रा, शहनवाज खान सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress MP-MLAs protest in Nagarnar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32k9rRT
via IFTTT

No comments