अवैध खनन करने वाले फरार, 8 वाहन जब्त
जिले में खनिज पदार्थो के अवैध परिवहन कर्ताओं विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत गुरुवार को धरमपुरा, छापरभानपुरी, तारापुर, कुमरावण्ड, कोड़ेनार एवं मांदर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के 5 तथा रेत के 3 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरूद्व खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि अवैध परिवहन के सभी 8 प्रकरणों में बिना वैध परिवहन पास के चालकों द्वारा खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रेत के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों से पूछताछ करने पर ग्राम मांदर में रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी दी गई। जांच दल द्वारा कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खननकर्ता मौके से फरार हो गए । मौके पर अवैध खुदाई में उपयोग होने वाले औजार बेलचा, फावड़ा एवं तगाड़ी को जप्त किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38lXQpr
via IFTTT
No comments