Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कर्मचारियों ने डीन को घेरा, कहा- घटिया खाना दे रहे

मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और अन्य कर्मचारियों को घटिया खाना परोसा जा रहा है। यही नहीं अब तो खाने से कीड़े भी निकल रहे हैं। लगातार घटिया खाना मिलने के बाद गुरुवार को कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया और मेकॉज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन की शुरुआत कर दी।
मेकॉज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक बघेल ने बताया कि कर्मचारियों को हर दिन खराब खाना परोसा जा रहा है। खासतौर पर चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी बेहद खराब रह रही है। हम बार-बार अफसरों को इस संबंध में जानकारी दे रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में हमने गुरुवार को प्रदर्शन किया और डीन से सीधे बात की।
अशोक ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल के प्रभारी ने भी माना कि खाने की क्वालिटी बेहद खराब है। इसके बाद हमने संबंधित खाना सप्लाई करने वाले व्यक्ति का ठेका निरस्त करने की मांग की है जिस पर जल्द ही कलेक्टर से बात कर ठेका निरस्त करने का आश्वासन हमें मिला है। इसके अलावा हमारे प्रदर्शन के बाद अब चतुर्थ वर्ग के दो कर्मचारियाें को कोविड हॉस्पिटल में भेजे जाने वाले खाने को चेक करने की अनुमति दी गई है। हमारे दो कर्मचारी हर रोज खाना चेक करेंगे इसके बाद ही खाना कर्मचारियों को परोसा जाएगा।

खाने में कीड़े व कंकड़ निकलने की शिकायत
पिछले कई दिनों से कोविड हॉस्पिटल के कर्मचारी खाने में कीड़े और कंकड़ निकलने की शिकायत कर रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने इसे सोशल मीडिया में भी शेयर किया। इसके बाद भी खाने की क्वालिटी में सुधार नहीं हो पा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The staff surrounded the dean, saying - giving inferior food


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36bHpZM
via IFTTT

No comments