Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सर्चिंग पर निकले जवानों के सामने भरमार के साथ 1 लाख के इनामी ने किया सरेंडर

भांसी, झिरका के जंगल मे सर्चिंग पर निकले जवानों के सामने भरमार के साथ एक नक्सली ने सरेंडर कर दिया। ऐसा पहली बार है जब थाने, कैंप की बजाए जंगल में निकले जवानों के सामने किसी इनामी नक्सली ने हथियार डाला है। सरेंडर नक्सली राजेन्द्र तेलाम डीएकेएमएस अध्यक्ष है। बीते एक जुलाई को भांसी में 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इसके बाद बड़े लीडर्स ने इसे इलाके की जिम्मेदारी दे दी थी।
सरेंडर के बाद इसने अफसरों को बताया कि नक्सलियों की विचारधारा से त्रस्त हो चुका था। कई दिनों से सरेंडर करना चाह रहा था। मौके की तलाश थी। झिरका इलाके में जब जवान निकले थे जवानों के पास भरमार बंदूक लेकर पहुंच गया। इसे नेरली के सीआरपीएफ 230 बटालियन के कैंप में लाकर अफसरों के सामने विधिवत सरेंडर कराया गया।

भांसी, झिरका, बासनपुर में था सक्रिय: एसपी
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सरेंडर नक्सली राजेंद्र भांसी, झिरका, बासनपुर सहित अन्य इलाकों में सक्रिय रहा है। रेलवे संपति को नुकसान पहुंचाने, माओवादी विचारधारा का प्रचार करने, नक्सलियों को राशन पहुंचाने सहित अन्य काम करता था। इस पर एक लाख रुपये इनाम घोषित है। सरेंडर के वक़्त सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह, सीआरपीएफ 230 बटालियन के सीओ डब्ल्यूआर जोसुआ, एएसपी उदय किरण, टूआइसी चंद्रशेखर, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, शिल्पा साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 lakh prize was surrendered in front of the jawans who went out on search


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I9MLfO
via IFTTT

No comments