Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वनविभाग के 12 तो आरईएस काॅलोनी के 25 क्वार्टर कंडम

शासकीय कर्मचारियों के लिए बनाए गए बहुत से आवासीय क्वार्टर अब कंडम स्थिति में हैं। इसे नए सिरे से बनाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वन विभाग के क्वाटर की स्थिति तो सबसे अधिक खराब है। वन विभाग ने कर्मचारियों के लिए सुभाष वार्ड, लट्टीपारा व दूधनदी कालोनी में क्वाटर निर्माण कराया है। मकानों के मेंटनेंस पर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते कई क्वार्टर अब कंडम स्थिति में पहुंच चुके हैं।
विभाग द्वारा सुभाष वार्ड में 24 क्वाटर बनाए गए हैं जिसमें से 5 खंडहर हो चुके हैं जिनमें कर्मचारियों ने अब रहना ही बंद कर दिया है। वन विभाग कालोनी का रेंजर क्वाटर जो सड़क किनारे पर है वह 9 वर्षो से कंडम होने के कारण खाली पड़ा है। क्वाटर के बाहर बाउंड्रीवाल के साथ खपरैल व दीवारें दरक कर गिर रही है। लोगों की शिकायत है क्वाटर की मरम्मत पर प्रशासन ध्यान नहीं देता।

काॅलोनी के घर टपकने लगे, लगाई पाॅलीथिन
आरईएस काॅलोनी में कर्मचारियों को लिए 80 क्वाटर बनाए गए हैं जिसमें 25 क्वाटर की स्थिति अच्छी नहीं है। बारिश के दौरान ज्यादा दिक्कत होती है। बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता है। इससे बचने यहां रहने वाले परिवारों द्वारा छत पर पालिथीन लगाकर काम चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 quarters of Forest Department and 25 quarters of RES Colony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32e4Ikv
via IFTTT

No comments