Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुलिस की सख्ती के बाद श्रीडूंगरगढ़ में दो पिस्टल और कारतूस बरामद, अलग अलग कार्रवाई में दो जने गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोला हुआ है। पिछले दिनों गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक अवैध हथियार जब्त होने के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ में दो पिस्टल बरामद हुई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग जगह कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। दोनों पिस्टल है और इनके साथ कारतूस भी मिले हैं। मुखबीर की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने लूणकरनसर रोड पर नाकेबंदी कर एक बोलेरो गाड़ी को रोका था। इस गाड़ी की तलाशी लेने पर एक पिस्टल बरामद किया, जिसमें कारतूस भी लोडेड थे। वाहन चालक भानी नाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर अब पूछताछ हो रही है। दूसरी कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ में ही एसबीआई बैंक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस को एक पिस्टल व दो मैगजीन मिले। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दशरथ सिंह है जो श्रीडूंगरगढ़ का ही रहने वाला है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान व उनकी टीम लगातार अवैध हथियारों का पता लगा रही है।

लगातार हो रही धरपकड़
दरअसल, पिछले दिनों बीकानेर में एक के बाद एक तीन वारदातों में अवैध हथियरों का उपयोग होने से पुलिस अब सख्ती दिखा रही है। सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियार जब्त करने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों एक फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्त की निशानदेही पर गंगाशहर पुलिस ने भी अवैध हथियार जब्त किया था। उससे पहले गंगाशहर क्षेत्र में ही एक व्यक्ति से एक साथ आठ पिस्टल जब्त किए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले दिनों गंगाशहर क्षेत्र में बरामद आठ पिस्टल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IDcjm3
via IFTTT

No comments