पारिवारिक विवाद के चलते फंदे से लटकी महिला; पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर बचाया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को पुलिस की सक्रियता के चलते एक महिला की जान बच गई। पारिवारिक विवाद के चलते महिला फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंदाकाटकर महिला को नीचे उतारा। फिर थाने लाकर पति-पत्नी को समझाया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कंट्रोल रूम से दोपहर करीब 3.30 बजे एक महिला के अपने कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना मिली। बताया गया कि बहतराई में DJMS ऑफिस के रहने वाली महिला रेशमा नवरंग (30) पत्नी जीतेंद्र नवरंग ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को अंदर बंद कर लिया है और दुपट्टे से फंदा लगा लिया है।
पुलिसकर्मियों ने फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा
सूचना मिलते ही कांस्टेबल आर. सूर्यकांत राठौर और ड्राइवर आदित्य शास्त्री मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदा काटकर नीचे उतारा। चेक किया तो महिला की सांसे चल रही थी और वह बेहोशी की हालत में थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और होश में लाए। फिर दंपति को समझाइश दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3feU6Yh
via IFTTT
No comments