Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पोटाई ने राज्यपाल से मुलाकात कर अजजा हित में की चर्चा

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से मुलाकात कर अनुसूचित जनजातियों के हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, आयोग के सचित एचजे सिंह उइके, निज सहायक जयसिंह राज एवं संदीप कुमार नेताम ने भी आयोग से संबंधित बातें रखी।
पोटाई ने बस्तर की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा बस्तर में आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद किया जा रहा है। फर्जी नक्सली मुठभेड़ में निरीह एवं बेबस आदिवासियों को मारा जा रहा है। बस्तर की संपदा को लूटने की होड़ मची हुई है, जिससे आदिवासियों का हक मारा जा रहा है। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगों का बस्तर में आगमन हो रहा है, जिससे उनकी कला संस्कृति के साथ रोटी रोजी की भी समस्या उत्पन्न हो रही है।। उन्होंने राज्यपाल से आदिवासियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिए जाने एवं मनोज पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट को वास्तविक आकड़ों के आधार पर रिपोर्ट सौंपे जाने के लिए राजभवन की ओर से सार्थक पहल करने का निवेदन किया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने प्रतिनिधि मंडल के बातों को ध्यान से सुनाकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Potai met with the governor and discussed in the interest of the tribe


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jWo3wT
via IFTTT

No comments