त्योहारी सीजन में पहले ही एटीएम देने लगे जवाब, नहीं निकल रहा कैश
शहर में 6 एटीएम है। इसके बावजूद लोगों को समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ऐसी स्थिति से सभी परेशान है। वहीं इसके चलते कोरोना गाइडलाइन का पालन भी उल्लंघन हो रहा है।
नगर में एसबीआई के 3, देना बैंक, एक्सिस बैंक व पीएनबी बैंक के 1-1 एटीएम हैं। लेकिन किसी भी एटीएम में पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। कभी आधे एटीएम के शटर बंद रहते हैं, तो किसी में पैसे ही नहीं होता। ऐसे में जरूरत के समय में लोगों को भटकना पड़ता है। एसबीआई के बस स्टैंण्ड के पास और हनुमान मंदिर के सामने एटीएम में हमेशा कैश की किल्लत रहती है। वही एसबीआई शाखा से लगा हुआ एक एटीएम में कभी भी कैश खत्म हो जाता है। वैसा ही हाल देना बैंक और पीएनबी बैंक का भी है। कुछ एक्सिस बैंक की स्थिति ठीक है। अधिकर एटीएम छुट्टी के दिनों में खाली हो जाते हैं।
एसबीआई शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार ने कहा एटीएम में राशि की किल्लत नहीं है। वर्तमान में नगर में नाली निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे केबल कट जा रहा है। इससे एटीएम से कैश नहीं निकलने में थोड़ी परेशानी हो रही है। व्यवस्था ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी एटीएम को रोज सैनेटाइज किया जाता है। यहां पर बॉटल में भी सेनेटाइजर रखा हुआ है।
व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन
कांग्रेस के नेता मोहसिन खान ने कहा नगर के कोई भी एटीएम में पर्याप्त राशि नहीं होने से दूर गांव से आए लोग परेशान हैं। जल्द व्यवस्था ठीक नहीं किया गया तो लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRanDn
via IFTTT
No comments