Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धनतेरस पर्व नेे लौटाई बाजार की रौनक

कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय तक बाजार में व्यवसाय में मंदी छाई हुई थी। यहां तक की शादी के सीजन में भी बाजार में नीरसता बनी हुई थी। जिले में पिछले 15 दिनों से कोरोना के मरीज घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यही कारण है कि धनतेरस में बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने पहुंचे। खासकर आटोमोबाईल, सराफा, बर्तन, कपड़ा, मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक सेक्टरों में लोगों ने अच्छी खरीददारी की। धनतेरस ने कोरोना के चलते बाजार में लंबे समय से छाई नीरसता को दूर किया है।
धनतेरस पर परंपरानुसार बर्तन, सोने चांदी के जेवर, सिक्के के अलावा लोगों ने इलेक्ट्रानिक उपकरणों तथा वाहनों की खरीददारी की। कपड़ों की दुकानों में पिछले एक सप्ताह से चहल पहल बनी हुई है तथा जैसे जैसे पर्व नजदीक आ रहा है चहल पहल बढ़ती जा रही है। दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में भीड़ उमडऩे लगी। सामान्य दिनों में शहर के आटोमोबाईल सेक्टर में 5 से 7 वाहनों की बिक्री होती है लेकिन धनतेरस के दिन रिकार्ड 650 वाहनों की बिक्री हुई। ग्राहकों को लुभाने आटोमोबाईल व्यापारियों ने स्कीमें भी लांच की है। होंडा कंपनी के मैनेजर शंकर महाराना ने कहा काफी समय तक कोरोना संक्रमण के कारण बाजार में मंदी थी जो धनतेरस के दिन टूटी। धनतेरस पर 300 वाहन की बिक्री हुई। दीपावली तक वाहनों की मांग रहेगी। हीरो कंपनी से जुड़े रूपेंद्र बैस ने कहा धनतेरस पर 100 वाहनो की बिक्री हुई। नीलम सुजुकी के संचालक निशांत परूथी ने कहा धनतेरस ग्राहकों को आफर दिए गए जिसका अच्छा रिस्पांस रहा।

सराफा दुकानों में शाम तक होता रहा व्यापार
शादी सीजन में भी इस वर्ष सराफा व्यवसाय घाटे में रहा। धनतेरस पर सराफा व्यवसाय काफी अच्छा रहा। सुबह 11 से शाम तक बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे सराफा व्यवसायी दिनेश कोचर ने कहा धनतेरस पर सोना चांदी खरीदी करना शुभ माना जाता है। बाजार में छाई मंदी धनतेरस पर टूटी। सराफा व्यवसायी सुधीर सोनी, हरीश कोचर ने कहा स धनतेरस पर तीन से चार गुना अधिक खरीदी हुई।

कपड़ा बाजार में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की भीड़
धनतेरस के सप्ताह भर पहले से कपड़ा बाजार में चहल पहल बनी हुई है। जैसे जैसे पर्व नजदीक आता जा रहा है भीड़ बढ़ती जा रही है। सुमीत बाजार के मैनेजर गौतम पारख ने कहा धनतेरस पर्व पर कपड़ों की अच्छी मांग बनी हुई है। दीपावली तक ऐसा ही उत्साह बना रहेगा। पूनम देवांगन, मनीष जैन, गोविंद यादव ने कहा पर्व के चलते कुछ दिनो से बाजार में कपड़ों की अच्छी मांग बनी हुई है।

बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की अच्छी मांग रही
बर्तन दुकानो में खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बर्तन व्यवसायी जगदीश सोनी, दिलराज पटेल ने कहा धनतेरस पर बर्तन खरीदी करना शुभ माना जाता है। यही कारण है लोगों ने परंपरा का निर्वाह करते बड़ी संख्या में खरीदी की। इलेक्ट्रानिक व्यवसायी अमित आसरानी, नानक आहूजा, जैकी अहूजा ने कहा काफी समय तक बाजार में कोरोना के कारण मंदी थी जो धनतेरस के उत्साह में दूर हुई तो राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanteras festival brings back the charm of the market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tGmoh
via IFTTT

No comments