Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आज उत्तरी भारत में सक्रिय हाेगा पश्चिमी विक्षाेभ, शहर में 10 के बाद बढ़ेगी सर्दी

शहर में 10 दिसंबर के बाद सर्दी बढ़ेगी। वहीं सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में सक्रिय होगा, इसके साथ पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के रुख की वजह से अगले तीन दिन ज्यादा तापमान नहीं बढ़ेगा, लेकिन 10 दिसंबर को तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। शहर का अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह में 30 डिग्री से नीचे नहीं उतर पाया है।

जोधपुर शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की वजह से दिन में गर्मी का अहसास दिखाई दे रहा है। शहर का तापमान एक दिन भी 30 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट की संभावना कम है, लेकिन इसके बाद शहर का तापमान उतरने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार से उत्तरी भारत की तरफ बढ़ेगा, जिसकी वजह से उत्तरी भारत में बर्फबारी की संभावना बनेगी।

रविवार को शहर में अलसुबह हवाओं का दौर कम था, जिसके चलते शहर का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दिन में भी खिली धूप निकलने की वजह से शहर का तापमान बढ़ने लगा, अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31.5 डिग्री सेल्सियस पहंुच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lOtHlu
via IFTTT

No comments