सिलेंडर में लगी आग से मची अफरातफरी बुझाने भीतरी शहर में आती दमकल फंसी
शहर के भीतरी इलाके कबूतरों का चौक में रविवार की दोपहर में एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गैस सिलेंडर में लगी आग से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के समय घर में एक निशक्त बुजुर्ग भी थे, जो चल-फिर नहीं सकते थे, जिन्हें बाद में सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
तंग गली होने से एकबारगी दमकल की गाड़ी भी वहां फंस गई। बाद में जैसे-तैसे दमकल के पाइप खोलकर आग को बुझाया जा सका। दमकल सूत्रों के मुताबिक दोपहर में सूचना मिली कि कबूतरों का चौक स्थित जुगल व्यास के मकान में आग लगी है। इस पर फायरमैन शैलेंद्र, प्रवीणसिंह, राकेश सैनी, उत्तमसिंह और मोहन चितारा वहां पहुंचे। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EBihE
via IFTTT
No comments