Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

देवकीनंदन, बृहस्पति रोड पर 100 क्योस्क लगेंगे

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सर्वाधिक व्यस्ततम चार सड़कों को नो वेडिंग जोन बनाने के लिए सर्वे कर लिया गया है। नए साल में इन सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेले, दुकानें नजर नहीं आएंगी। इनकी जगह 2 करोड़ की लागत से क्योस्क लगाए जाएंगे। रिवर व्यू रोड पर लगाए गए क्योस्क की तुलना में यह अलग होंगे और इनकी लागत भी कम होगी। जिन सड़कों को नो वेडिंग जोन के लिए चुना गया है उनमें नेहरू चौक से मंगला चौक, बृहस्पति बाजार से ईदगाह रोड, सत्यम चौक से अग्रसेन चौक, देवकीनंदन चौक से सिम्स चौराहा शामिल है। क्योस्क के लिए इन सड़कों पर विभिन्न स्थानों पर काबिज दुकानदारों का सर्वे किया जा चुका है। पात्र दुकानदारों को प्रारंभ में 100 क्योस्क दिए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के प्रबंधक खजांची कुम्हार के मुताबिक क्योस्क की लागत 90 हजार से करीब 1 लाख रुपए आ रही है। दुकानदारों से 50 हजार रुपए लिए जाएंगे। शेष राशि स्मार्ट सिटी लिमिटेड वहन करेगी। एमडी प्रभाकर पांडेय के अप्रूवल के बाद दुकानदार का अंशदान निर्धारित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 kiosks to be set up at Devkinandan, Jupiter Road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EKC47
via IFTTT

No comments