Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

10 लाख रुपए के जेवरात और नकद लूटने वाले दो गिरफ्तार

ग्रीन पार्क कालोनी में 10 दिन पहले दिन दहाड़े 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नकद लूटने वाले प्रार्थी की दुकान के पुराने नौकर व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी निवासी प्राथी विनोद आडवाणी के घर पर 15 दिसंबर की शाम काे दो युवक घुसे और उन्होंने उनकी मां पार्वती को घायल कर उनके पहने हुए जेवरात उतरवाए एवं आलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात व नगद 14 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे । लूटे गए सोने के जेवरात का वजन 18 तोला और चांदी का वजन 57 तोला था। इसके अलावा कुछ घरेलू सामान भी उन्होंने लूटा था। एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस ने 8 अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की। 100 से अधिक पुराने शातिर चोरों से पूछताछ की। सैकड़ाें मोबाइल फोन नंबर जांचे गए। कालोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। व्यापारी के मकान पर लूट हुई थी इसलिए पुलिस को किसी परिचित पर संदेह था। टीम ने दुकान में काम करने वाले नौकरों से पूछताछ की। काम छोड़ चुके नौकरों की जानकारी लेकर उनकी तलाश की। टिकरापारा अटल आवास में रहने वाले प्रार्थी की दुकान के पुराने नौकर रवि भोंसले पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने रवि भोसले पिता निखेल भोसले 20 वर्ष टिकरापारा पुराना हाईकोर्ट के पीछे अटल आवास निवासी को उसके दोस्त दीपक यादव पिता राम यादव 22 साल देव नगर बांबे आवास कालोनी कोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने मनोहर सेठ के यहां 3 साल तक काम किया था। उसने अपने पुराने दोस्त दीपक यादव के साथ अपने पुराने सेठ के घर पर लूट का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया। लूटी गई रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया था। जेवरात को बेचने के लिए घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 458, 394, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

टीम को 30 हजार रुपए का नकद पुरस्कार
आईजी दीपांशु काबरा एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 30 हजार रुपए का इनाम आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में शामिल एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी आर एन यादव, टीआई सिविल लाइन, सिटी कोतवाली कलीम खान, थाना प्रभारी तोरवा परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक मनोज पटेल, मोहन भारद्वाज, साइबर से मनोज नायक, अजय वारे, सागर पाठक, सावनी, जीतेश सिंह, भरत राठौर, हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक शोभित कवर, चंद्रकांत डहरिया, अशोक कश्यप, आरक्षक सरफराज खान, जय साहू, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, अविनाश पांडे, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, गोकुल जांगड़े, नूर उल कादरी, सोनू पाल, तस्वीर पोर्ते, अशफाक अली, साजिद खान, दीपक उपाध्याय, राहुल सिंह व अन्य को दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jewelry worth Rs 10 lakh and cash looting two arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aKqfGP
via IFTTT

No comments