Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

11 डिग्री पर पहुंचा पारा, धुंध इतनी कि 70 मीटर तक देखना मुश्किल

इन दिनों ठंड लगातार बढ़ती चली जा रही है। न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री पर पहुंच चुका है। तापमान के गिरने के साथ ही अलसुबह घना कोहरा छाने लगा है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो चुकी है। इसके साथ ही शीतलहर भी चल रही है।
सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास भी लोगों को हुआ। इसके बाद शाम ढलने के साथ ही फिर से तापमान गिरने लगा। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा नीचे आ सकता है। ऐसे में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 31 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर हवा में नमी का प्रतिशत भी कम होने लगा है, जिसके चलते मौसम शुष्क होता चला जा रहा है। सुबह साढ़े 8 बजे हवा में नमी का प्रतिशत 75 तो शाम साढ़े 5 बजे 47 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बुधवार को शाम 5.27 बजे सूर्यास्त हो गया, जबकि गुरूवार को सुबह 6.22 बजे सूर्योदय होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर से 3 किमी दूर डोंगाघाट इलाके में सुबह 6.00 बजे ली गई तस्वीर, जहां अलसुबह घना कोहरा छाया हुआ है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m7hEjf
via IFTTT

No comments