Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

11.1 डिग्री तक गिर गया पारा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

शहर में न्यूनतम तापमान अब फिर से गिरने लगा है। शनिवार को जहां तापमान बढ़कर 12.5 डिग्री हो गया था, वहीं रविवार को तापमान गिरकर 11.1 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि रविवार का सामान्य न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा। इधर अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट के साथ 20.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पूर्व की दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन हालातों में सुबह धुंध भी छा रही है, लेकिन विजिबिलिटी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है।

दक्षिणी हवाओं के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवाएं छत्तीसगढ़ में आ रही हैं। जबकि पूर्व दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही हैं। पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ पर इसका असर ये पड़ रहा है कि न्यूनतम तापमान में कम जरूर हुआ है, लेकिन सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

6 दिनों तक कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 20.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं हवा में नमी का प्रतिशत सुबह साढ़े 8 बजे 100 तो शाम साढ़े 5 बजे 70 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इधर रविवार को शाम 5.26 बजे सूर्यास्त हो गया, जबकि सोमवार को सुबह 7.06 बजे सूर्योदय होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले 6 दिनों तक आसमान खुला होने के साथ ही धुंध छाने के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury fell to 11.1 degree, cold to increase further in the coming days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LzHjVt
via IFTTT

No comments