Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

12 वीं की मेरिट लिस्ट में कोरवा छात्रा अनिता का नाम

बगीचा ब्लॉक के महादेवडांड़ स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की पहाड़ी कोरवा जनजाति की अनिता बाई ने कक्षा 12वीं मे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अत्यंत पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए पृथक से घोषित टॉप वन की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। यह घोषणा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा की गई है। सूची में कुल 5 विद्यार्थियों को उनके प्राप्तांक के आधार पर स्थान मिला है।

अधिकारियों ने की सराहना - अनिता बाई की इस सफलता पर कलेक्टर महादेव कावरे, सीईओ केएस मंडावी, एसडीएम बगीचा रोहित व्यास, डीईओ एन कुजूर, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, सदस्य संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय, सरीन राज, बीईओ मनीराम यादव ने खुशीष जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि जिसे सबसे पिछड़ी जनजाति माना जाता है उस वर्ग के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने में इतनी रूचि दिखा रहे हैं।

जिले की पहली छात्रा जिसने लिस्ट में बनाई अपनी जगह
पहाड़ी कोरवा जनजाति की बालिका अनिता बाई बगीचा के सेंदवार ग्राम में रहती है, इनके पिता बुधराम पंडरापाठ के बालक आश्रम में भृत्य के पद पर कार्यरत है। उनकी माता सानियो बाई गृहिणी है। अनिता खेती में अपने माता-पिता का हाथ भी बटाती है। प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने से उसके माता-पिता काफी खुश है। यह पहला अवसर है जब जशपुर जिला से इस वर्ग का कोई विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Megqk
via IFTTT

No comments