Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जागरूकता रैली निकाली, 163 चालान काटकर वसूला 16 हजार का जुर्माना

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को 7 हजार मास्क बांटे गए। वहीं बिना मास्क पहनकर घर से निकले 163 लोगों के चालान काटकर 16,300 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इधर, शहर के स्ट्रीट वेंडरों को कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरूक करने के लिए निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में वेंडर्स जागरूकता रैली आयोजित की गई। सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने परशुराम सर्किल पर महापौर दक्षिण वनीता सेठ, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया, निगम उपायुक्त आकांक्षा बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह जागरूकता रैली सेंट्रल एकेडमी स्कूल से रवाना होकर पहला पुलिया पर जाकर संपन्न हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ic4B2a
via IFTTT

No comments