खोले के हनुमानजी कल चांदी की पोशाक धारण कर जिमेंगे 56 भोग
श्री खोले के हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमानजी महाराज के छप्पन भोग की विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसके तहत प्रात: 6 बजे हनुमानजी महाराज को विभिन्न तीर्थों से लाए जल से स्नान कराकर चौला चढ़ाया जाएगा | चांदी की पोशाक धारण कराई जाएगी।
हनुमानजी महाराज को छप्पन भोग व फल-सब्जी की झांकी, गणेशजी महाराज के लड्डूओं की झांकी, आनन्देश्वर महादेव के विभिन्न अन्नों की झांकी तथा सियारामजी महाराज के छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर परिसर में स्थित सभी देवालयों में छप्पन भोग लगाया जाएगा| मध्याह्न 12 बजे हनुमानजी की महाआरती की जाएगी। दोपहर में अखंड वाल्मिकी रामायण पाठों की हवन कर पूर्णाहुति दी जाएगी।
श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार लक्खी अन्नकूट का आयोजन नहीं किया जा रहा है। छप्पन भोग झांकी कार्यक्रम के अन्तर्गत भक्तगणों को मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। भक्तगण घर बैठे भी मंदिर की वेबसाईट https://ift.tt/3mWyjaR पर कार्यक्रम का लाइव आनंद उठा सकेंगे |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JQpBMk
via IFTTT
No comments