Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

18 दिसंबर से सिर्फ एक ही स्पेशल ट्रेन चलेगी

लंबे इंतजार के बाद अब किरंदुल-विशाखापटनम के बीच यात्री रेल सेवा शुरू होगी। कोविड महामारी के चलते मार्च से बंद यात्री रेल सुविधाओं को अब जाकर बहाल किया जा रहा है। बताया जाता है कि विशाखापटनम से 18 दिसंबर को पहली यात्री रेल जगदलपुर पहुंचेगी। वहीं किरंदुल से विशाखापटनम के लिए 19 दिसंबर को यात्री रेल जाएगी।
मालूम हो कि यात्री रेल सेवा बहाल करने के बाद जगदलपुर को इससे अछूता रखा गया था, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 18 दिसंबर से शुरू होने वाली यात्री रेल सेवा का फायदा लोगों को मिलेगा।
हालांकि बंद की गई रेल सेवाओं को बहाल नहीं किया गया है, लेकिन वाल्टेयर रेलमंडल ने स्पेशल ट्रेन शुरू की है। 18 दिसंबर को विशाखापटनम से आने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 6.45 बजे रवाना होगी, जो रात 8.45 बजे किरंदुल पहुंचेगी। वहीं 19 दिसंबर को सुबह 6 बजे स्पेशल ट्रेन विशाखापटनम के लिए रवाना होगी और रात 8.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन के लिए ये होंगे बीच के स्टॉपेज
स्पेशल ट्रेन के संचालन के दौरान इसके स्टॉपेज को सीमित कर दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन के लिए विशाखापटनम से निकलने के बाद सिम्हाचलम, कोत्तवालसा, अरकु, कोरापुट, जैपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बचेली के बाद किरंदुल आखिरी स्टेशन होगा।
10 बोगियों वाली होगी ट्रेन प्रोटोकाल का पालन जरूरी
वाल्टेयर रेलमंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर एके त्रिपाठी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास आरक्षित कोच की संख्या 8 होगी, वहीं सेकेंड क्लास आरक्षित सह मालयान की संख्या 2 होगी। ऐसे में स्पेशल ट्रेन कुल 10 बोगियों वाली होगी। सफर के दौरान यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qPTFZt
via IFTTT

No comments