हाथियों के दल ने साल्हे में गन्ने की फसल काे नुकसान पहुंचाया
चंदा हाथियों का दल बीती रात फिर से डौंडी रेंज के गांव में प्रवेश कर गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों के आने की खबर से वन विभाग भी अलर्ट हो गया।
लाेगाें की सुरक्षा को लेकर गांव-गांव में मुनादी कराई गई है। करीब 15 से 20 दिन पहले इन हाथियों का दल डाैंडी रेंज से चारामा परिक्षेत्र चले गए थे। परंतु 2 दिन पहले तक हाथियों का समूह चारामा रेंज के गिघाली, तीरकादंड के पास होने की खबर ग्रामीणों से मिल रही थी।
शुक्रवार रात हाथियों का दल आमाडुला की ओर से डोंडी रेंज में प्रवेश कर गोटीपारा के खेतों में बनाएं गए लकड़ी और बांस-बल्ली के घेरा को तोड़ दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत चिहराे के आश्रित ग्राम साल्हे में गन्ने की खेत में घुसकर नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के पद चिन्ह मिले हैं। वन परिक्षेत्र डौंडी के आरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 126 में हाथियों का दल रुका हुआ है।
डाैंडी के रेंजर पुष्पेंद्र साहू ने बताया है कि हाथियों का दल डौंडी जंगल में आने की सूचना के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दे कर विभाग के कर्मचारियों, वन सुरक्षा समितियों के लोगों को हाथियों व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लगा दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nhMirJ
via IFTTT
No comments