Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

घटिया पाइप 20 दिन भी नहीं चली कोरिया में 6 दिन से पानी सप्लाई बंद

नगर निगम चिरमिरी के कोरिया में एक हफ्ते से पानी की सप्लाई व्यवस्था ठप है। पीएचई अफसरों की लापरवाही व ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण नई पाइप फूट गई है। इससे पीएचई की गड़बड़ी की भरपाई पूरे क्षेत्र वासियों को उठानी पड़ रही है।
बता दें कि कोरिया व गेल्हापानी में पानी सप्लाई को लेकर पीएचई का रवैया काफी दुखदाई बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल आवर्धन योजना में जब नए पाईप लाईन की मंजूरी मिली थी, तब पानी की समस्या दूर होने के अच्छे संकेत दिखे थे, लेकिन अफसरों की लापरवाही व ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण नई पाइप लाइन 20 दिन भी नहीं चल सकी। घटिया गुणवक्ता की पाइप लगाने से कोरिया व गेल्हापानी की 10 हजार की आबादी कई दिनों से जल संकट की मार झेल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shoddy pipes did not last 20 days; water supply stopped in Korea for 6 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g3vyBz
via IFTTT

No comments