Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मजदूर उपलब्ध नहीं कराने पर समिति किसानों को दें पैसा

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि सहकारी समितियों में जब किसान धान बेचने जा रहे हैं और वहां हम्माली या मजदूर नहीं हैं तो किसानों को हम्माली का पैसा समिति देंगे।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र दरिमा तथा करजी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते समय ये बाते कहीं। उन्होंने समिति प्रबंधकों से उपार्जन केंद्र अंतर्गत आने वाले गांव के किसानों को धान बेचने में असुविधा न हो इसके लिए दिन निर्धारित कर टोकन जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में कोरोना के मद्देनजर सैनिटाइजर, मास्क तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। किसानों से लिये गए धान की मात्रा तथा गुणवत्ता की प्रायोगिक जांच की गई। उन्होंने खरीदी केंद्र में धान की स्टेकिंग गिनती लायक करने निर्देशित करते हुए बारिश से धान के भीगने से बचाने शेड की व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा। धान को व्यवस्थित रूप से थप्पी करने तथा बारदानों की हिसाब ठीक से रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा में ही किसानों से धान लेना सुनिश्चित करें। धान खरीदी केंद्र में कोविड प्रोटोकाल फ्लैक्स तथा धान खरीदी के संबंध में बैनर, दीवार,लेखन तथा मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33DbGQQ
via IFTTT

No comments