Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नियमितीकरण की मांग पर दिया धरना, 26 से हड़ताल

पंचायत सचिव संघ ने अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल के तहत जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी नहीं होने पर 26 दिसंबर से पंचायत सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन के बाद संघ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
पंचायत सचिव संघ के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने पुरे जिला से सचिव पहुंचे थे और कलेक्टोरेट मार्ग में सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू किया। पंचायत सचिव संघ की प्रमुख मांग है की पंचायतों में काम करने वाले सचिवों का नियमितीकरण किया जाए। पंचायत सचिव का आरोप है वे सालों से पंचायत का कामकाज कर रहे हैं लेकिन उनकी उपेक्षा हो रही है। पंचायत सचिव की मांग है कि परीविक्षावधि पश्चात 2 वर्ष में उनका नियमितीकरण किया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान संघ पदाधिकारियों ने उपस्थित पंचायत सचिवों को संबोधित करते अपनी मांगों को लेकर एकजुट रहने कहा। पंचायत सचिव संघ ने निर्णय लिया है की 24 दिसंबर को जनपद मुख्यालयों में अधिकारियो को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपेंगे। मांगे पूरी नहीं हुई तो 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते जनपद मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में पंचायत सचिव संघ जिला संरक्षक हेमंत मंडावी, जिलाध्यक्ष शंभु साहू शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iRoxu
via IFTTT

No comments