Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

27 नए केस, भर्ती मरीजों की संख्या हुई 23 भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ में नहीं मिले मामले

मंगलवार को जिले में 27 नए मरीज पाए गए। इसके लिए 917 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई थी। जांच में कांकेर व नरहरपुर विकासखंड में सबसे अधिक 8-8 मरीज पाए गए हैं। जबकि भानुप्रतापपुर व अंतागढ़ में नए मरीज नहीं मिलने से वहां राहत महसूस की गई है। भर्ती मरीजों की बात करे तो इनकी संख्या घट कर 23 पर पहुंच चुकी है।
कांकेर शहर में 7 व उससे लगे गांव गोविंदपुर में 1 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। जनकपुर वार्ड में एक ही परिवार के तीन व शीतला पारा में एक परिवार में दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। वही गोविंदपुर में पाई एक महिला को पॉजिटिव पाया गया है। इसके दो दिन पूर्व इसके परिवार में दो अन्य लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। जंगलवार कालेज में फिर से एक जवान पॉजिटिव पाया गया। यह जवान कालेज में ट्रेनिंग के आया हुआ है। जवान के संपर्क में आए अन्य जवानों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्से बीएसएफ कैंप में भी एक जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान कहां से संक्रमित हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • 5782 - कुल पॉजिटिव
  • 299 - कुल एक्टिव

दुर्गूकोंदल और नरहरपुर के सभी बिस्तर खाली
जिले में दो स्थानों पर बनाए गए पचास पचास बिस्तर वाले कोविड सेंटर नरहरपुर व दुर्गूकोंदल में अब एक भी मरीज इलाज के लिए भर्ती नहीं है। यहां के सभी बिस्तर खाली है। जबकि कांकेर कोविड अस्पताल के 200 बिस्तर में सिर्फ 23 मरीज ही भर्ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36YVmvU
via IFTTT

No comments