Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पहली बार नरहरपुर नगर और पास के 3 गांव में हाथियों ने की तोड़फोड़

नरहरपुर नगर समेत उसके आसपास के गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिले में यह पहली घटना है जिसमें हाथियों के दल ने किसी नगरीय इलाके में घुस कर उत्पात मचाया है। अबतक वे जंगल से लगे गांव में ही तोड़ फोड़ व फसलों को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। नरहपुर बस्ती में हाथियों के आने से वार्डवासियों में दहशत बढ़ गई है।
पिछले चौबीस घंटे में हाथियों ने नरहरपुर समेत अन्य गांव में चार मकानों में तोडफ़ोड़ करने के साथ साथ बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। चारामा के हल्बा होते कलारबहरा पहुंचा हाथियों का दल सोमवार रात नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 1 इमलीपारा में घुस आया। ईमलीपारा निवासी रामकुमार साहू के मकान को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अबतक हाथियों का दल नरहरपुर के आसपास गांव के जंगलों में ही घूमता रहता था। सोमवार को पहली बार वह भोजन की तलाश में नगर तक पहुंच गया। इसके बाद हाथी ग्राम मर्रामापानी के सरपंच सुभाष ध्रुव के बाड़ी में घुस वहां रखी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। यहां धान की फसल तिरपाल में ढंक कर रखी गई थी। जिसे भी हाथियों ने फाड़ दिया। इसके बाद आगे बढ़ते हुए मंगलवार 8 दिसंबर की सुबह हाथियों का दल बहना पानी पहुंचा। जहां केले के फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कोसुमपानी गांव में पहुंच यहां के तीन किसानों के धान के फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मकानों में तोडफ़ोड़ कर हल्का नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों को किया सतर्क, नुकसान की होगी भरपाई : नरहरपुर रेंजर कैलाश ठाकुर ने कहा जिस इलाके में हाथी बार बार आ रहे हैं वहां मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है। हाथियों के छेड़ने व परेशान नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

वापस चारामा की ओर बढ़ रहे हाथी
सप्ताह भर पूर्व हाथियों का दल चारामा से नरहरपुर के जंगल होते हुए धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे डूबान क्षेत्र कलार बहरा, नक्टी देव व उरपुटी पहुंचे थे। यहां कुछ दिन ठहरने के बाद 7 दिसंबर से फिर वे नरहपुर की ओर वापस आ गए। मंगलवार 8 दिसंबर की शाम तक हाथियों का दल चारामा से 25 किमी दूर ग्राम पलेवा के जंगल में डेरा डाले हुए था। यहां से नरहरपुर 20 किमी है। दोनों रेंज के वन कर्मी हाथी की सुरक्षा में तैनात है। लगातार हाथियों पर नजर रखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elephants vandalize Narharpur Nagar and 3 nearby villages for the first time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ItKpsN
via IFTTT

No comments