भीख मांगने वाली वृद्धा बोली युवक ने पौने 2 लाख हड़प लिए
शहर के गौरवपथ इलाके में किराए के मकान में रह रही एक वृद्धा ने पहचान के युवक पर करीब पौने दो लाख रुपए और पिकअप हड़पने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर वह दोपहर में कोतवाली थाने पहुंची थी। चमेली बाई नामक वृद्धा मूलत: बिहार की रहने वाली है और यहां करीब 20 सालों से गौरव पथ इलाके में किराए के घर में रहकर भीख मांगती है। वृद्धा के अनुसार उसने भीख मांगकर करीब पौने दो लाख जमा कर पेटी में रखी थी। उसके पास एक पुरानी पिकअप भी है, जिसे एक युवक चलाता है। युवक उसी के साथ रहता है। शुक्रवार की रात युवक पेटी लेकर कमरे से जाने लगा। रोकने पर उसने वृद्धा को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद पेटी लेकर बाहर निकला और पिकअप को लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस की एक टीम उसके किराए के घर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वृद्धा के पास इतनी बड़ी रकम और पिकअप होने को लेकर शंका जता रही है। इसलिए युवक के मिलने के बाद पूरी स्थिति का पता चलने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pa4XGA
via IFTTT
No comments