महिला से 36 हजार, युवक से 45 हजार की ऑनलाइन ठगी
ऑनलाइन ठगी के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। ठग नए तरीके भी अपना रहे हैं। इस बीच एक महिला सहित दो लोगों से शहर में ऑनलाइन ठगी हो गई। महिला के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तक ठगी का पता चला। ठगी का शिकार दूसरा युवक है, जो ऑनलाइन लोन लेने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि भाथूपारा निवासी उर्मिला यादव मेडिकल काॅलेज अस्पताल में आयुष्मान मित्र का काम करती है। उनके मोबाइल पर 7 दिसंबर को पीटीएम से पेमेंट का मैसेज आया था। इसके दो दिन बाद फिर एक कंपनी के नाम से कुछ लिंक आया। उन्होंने लिंक को डाउनलोड कर छोड़ दिया। इसके बाद मोबाइल पर उनके खाते से 35 हजार 960 रुपए ट्रांसजेक्शन का मैसेज आया। बैंक में जाकर पता किया तो किसी कंपनी के नाम से रुपए ट्रांसफर हुए थे। इसी प्रकार नवागढ़ निवासी एक युवक के मोबाइल पर आॅनलाइन लोन के संबंध में पिछले दिन फोन आया। युवक दुकान लगाता है। फोन करने वाले के बताए अनुसार उसने मोबाइल पर प्रक्रिया पूरी की। इसके बदले फोन करने वाले युवक से पंजीयन शुल्क, बीमा सहित अन्य प्रक्रिया के नाम पर रुपए अलग-अलग खाते में जमा कराता रहा। करीब 46 हजार रुपए जमा करने के बाद भी उससे और राशि जमा करने कहा जाने लगा। इसके बाद युवक को ठगे जाने का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nAYT9E
via IFTTT
No comments