25 हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती खराब होने की आशंका
उत्तर से आ रही शुष्क हवा के प्रभाव से अब ठंड पूरे शवाब है। इसके प्रभाव से तीन दिन में ही रात के तापमान में 9.6 डिग्री की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है और तापमान सामान्य से नीचे जाने से सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में आ गया है।
अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने पाले की आशंका जताई है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस बीच शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे हैं। सामान्य से नीचे तापमान जाने से दिन में धूप के बाद ठिठुरन हो रही है। मैनपाट में 4 डिग्री के आसपास तापमान पहुंच रहा है। बलरामपुर में 4.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
आलू व अन्य सब्जियों पर ठंड का असर
संभाग में सब्जी की ज्यादा खेती सरगुजा व सूरजपुर जिले में होती है। इस साल पांचों जिले में अभी तक करीब 25 हजार हेेक्टेयर में सब्जी की खेती हुई है। किसान आलू की फसल बड़ी होने लगी है। इधर ठंड बढ़ने से इनके पौधों पर असर होने लगा है।
पाले से ऐसे बचाएं फसल
कृषि विशेषज्ञ विनायक पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे जाने से ठंड के कारण फसल को नुकसान होने लगता है। किसानों को फसल को बचाने ये उपाय करने चाहिए।
1. अलावा जलाकर जमीन का तापमान बढ़ाना चाहिए। अलावा खेत के किनारे में चारों तरफ जलाना चाहिए।
2. खेत में सिंचाई करने से जमीन का तापमान बना रहता है। इससे फसल को नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
3. कृषि वैज्ञानिक की सलाह पर खेत में दवा का छिड़काव करना चाहिए। सब्जियों में थायो यूरिया का प्रयोग नहीं करें।
दो दिन शीतलहर का अलर्ट
"अभी उत्तर से सीधे ठंडी हवा मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर पहुंच रही है। इससे तापमान सामान्य से नीचे चल गया और सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है क्योंकि उत्तरभारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने की संभावना है।"
-एएम भट्ठ, मेट्रालाॅजिस्ट, मौसम विज्ञान केंद्र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNxi5n
via IFTTT
No comments