दुकान में आग लगने से हजारों की सम्पत्ति राख
बसन्तपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत वार्ड एक में शुक्रवार की देर रात ढांढा गांव निवासी जवाहर सिंह के किराना दुकान में आग लग गयी। जिसमें पूरा दुकान एवं दुकान में रखा हजारो का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड रात्रि के करीब 2 बजे के लगी। वहीं आग को देखकर पास के 45वीं बटालियन एसएसबी कैम्प के जवान पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है। पीड़ित परिवार के जवाहर सिंह ने बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। सुबह पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात कही। इस घटना की सूचना राजस्व कर्मचारी राजकुमार यादव एवं बसंतपुर सीओ विद्यानंद झा को भी सूचना दी गयी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nCokrd
via IFTTT
No comments