Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

3 शिविरों 500 वाहन चालकों की जांच

संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शिविर में सड़क मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों के आंखों की जांच की जा रही है। कार्यक्रम 11 दिसंबर तक चलेगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक शिविर में 500 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम अर्जुनी मोड़ रायपुर रोड के पास नेत्र परीक्षण शिविर का लगा। यहां पीएन साहू, भोपेन्द्र साहू, गुरुशरण साहू, संतोष साहू, इंद्रजीत साहू ने आंखों की जांच की।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चटौद के राष्ट्रीय राजमार्ग में टीम प्रभारी लोकेश कुमार कुर्रे के साथ क्षितिज साहू, लोमेश कुर्रे, आरके सोनी, आरएन ध्रुव और चोवाराम ध्रुव, कुरूद के सांधा चौक में टीम प्रभारी बीके ग्वालिया के साथ दुलेश ध्रुव, दुतेन्द्र कंवर, डीके साहू और प्रवीण टंडन ने ड्रायवरों के आंखों की जांच की। सीएमएचओ डाॅ. डीके तुर्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धमतरी। अर्जुनी मोड़ के शिविर में जांच कराते लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qzEp2P
via IFTTT

No comments