रिश्तेदार से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी कराने से मना किया तो बांध में कूदी युवती
प्रेम विवाह के सालभर बाद एक युवती का तलाक हो गया और रिश्तेदार के लड़के से प्यार हो गया। मामा के लड़के का रिश्ता होने के कारण परिजन ने शादी से मना किया। इसके बाद नाराज युवती आत्महत्या करने गंगरेल बांध में कूद गई। उसे गहरे पानी में डूबते देख कुछ पर्यटक बचाने बांध में कूदे। 10 मिनट की मशक्कत बाद युवती को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को परिजन को सौंपा।
रुद्री पुलिस के मुताबिक 19 साल की युवती ने साल 2019 में गांव के ही युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। दंपती में विवाद होने के कारण सालभर में ही तलाक हो गया। युवती अपने माता-पिता के घर वापस आकर रहने लगी। इस बीच ममेरे भाई के साथ युवती का प्रेम संबंध हो गया। लेकिन परिजन ने शादी से इनकार कर दिया। शनिवार को युवती सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के बहाने घर से निकली।
पैदल गंगरेल तक गई। मां अंगार मोती मंदिर के पीछे सुबह करीब 10 बजे आत्महत्या करने गहरे पानी में कूद गई। युवती को पानी में डूबते देख भीड़ एकत्रित हो गई। बाहर से घूमने आए कुछ पर्यटक और मंदिर ट्रस्ट के चालक युवती काे बचाने पानी में कूदे। 10 मिनट की मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाला गया। रुद्री पुलिस को सूचना दी गई।
लोगों ने बचाया, पुलिस ने परिजन को सौंपा
रुद्री टीआई युगलकिशोर नाग ने बताया कि युवती का विवाह बीते साल हुआ था। तलाक होने के बाद ममेरे भाई से प्यार हो गया। युवती उससे शादी करना चाहती थी। रिश्तेदार होने के कारण परिवार शादी करने से मना किया। गुस्से में आकर शनिवार सुबह खुदकुशी करने गंगरेल बांध में कूद गई। पर्यटकों व ट्रस्ट वालों ने बचाया। पुलिस घटना स्थल जाकर युवती का बयान लिया और परिवार के सुपुर्द किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JFtpQP
via IFTTT
No comments