मैनपाट के पहाड़ी क्षेत्र में 3.2 डिग्री तक गिरा पारा, पत्तों पर जमीं ओस की बूंदें
मैनपाट कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है और पारा जमाव बिंदु पर जाने से पाला जमने से मैदान व पेड़ पौधों की पत्तियां पर बर्फ की मोटी परत जम जा रही है। स्थिति यह है कि थाली में रखा पानी सुबह बर्फ में तब्दील हो जा रहा है। मैदानों की खूबसूरती देखते ही बन रही है। यह तस्वीर मैनपाट के नर्मदापुर इलाके की है सुबह करीब 8 बजे की है। पाला जमने से पहाड़ी इलाके की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। कई लोग तो इसका आनंद लेने मैदान में घूमते नजर आए। इस बीच मैनपाट का रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी 20 डिग्री के आस-पास रह रहा है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
मैदानी व शहरी इलाके में कड़ाके की ठंड
उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं से शहरी व मैदानी इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में बीते चौबीस घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शनिवार यह 6.8 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पाया। बलरामपुर में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rzKs7Y
via IFTTT
No comments