Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बेटे को मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर से 19 लाख ठगे

मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर बैंगलोर की एक संस्था ने अंबिकापुर के ग्रामीण बैंक के मैनेजर से करीब 19 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। मामला वर्ष 2017 का है।
पुुलिस ने बताया कि पटपरिया निवासी रामकृष्ण ग्रामीण बैंक अंबिकापुर में प्रबंधक है। 16 जुलाई 2017 को उनके पास फोन आया कि आप के बेटे का एडमिशन किम्स मेडिकल काॅलेज बैंगलोर में हो जाएगा। फोन दीपक चटर्जी नामक व्यक्ति ने किया था। फोन पर बातचीत के बाद रामकृष्ण अपने एक और साथी के साथ 30 जुलाई 2017 को बैंगलौर गए। वहां मेडिकल काॅलेज के डायरेक्टर एमएल सतीश सहित इससे जुड़े अन्य लोग दीपक चटर्जी, फहीम व दिनेश शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। डायरेक्टर के एडमिशन की पूरी प्रक्रिया के लिए कैपीटेशन फीस के रूप में 21 लाख 50 हजार रुपए व 25 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क की डिमांड की। तब प्रबंधक द्वारा 3.25 लाख रुपए आफिस में पेमेंट किया गया। इसके साथ 7-7 लाख रुपए के दो चेक प्रोबुधा लाइफ एजुकेशन के नाम से संस्था ने जमा कराया। इसके अलावा कुछ और रकम जमा कराई गई। प्रबंधक द्वारा कुल 19.25 लाख रुपए जमा किया गया था। इसके बाद भी उनके बेटे का एडमिशन नहीं हुआ और न ही पैसे रिटर्न किए। मामले में काॅलेज के डायरेक्टर व अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

अंबिकापुर के अन्य लोगों से लाखों की ठगी हो चुकी
पुलिस ने बताया कि इसी मेडिकल काॅलेज द्वारा अंबिकापुर के कुछ और लोगों से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर पहले ठगी की जा चुकी है। इनमें कई व्यवसायी व अन्य लोग शामिल हैं। इन्होंने अपने परिवार के सदस्य का मेडिकल काॅलेज में एडमिशन दिलाने के लिए इसी संस्था से संपर्क किया था और पैसे भी दिए थे लेकिन एडमिशन नहीं हो पाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pvrWf8
via IFTTT

No comments