Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो दो पक्ष में हुआ विवाद

जिला मुख्यालय में इन दिनों जमीन की दलाली बढ़ती जा रही है। जब से बलरामपुर जिला मुख्यालय बना है तब से बलरामपुर में भू माफिया सक्रिय हैं। बलरामपुर में शासकीय जमीन पर भी कब्जा कर पट्टा बनाया जा रहा है। इस पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की भी जा रही है। इसके बावजूद बलरामपुर नगर पालिका के अंतर्गत व उससे लगे समीपस्थ गांव में आए दिन जमीन विवाद हो रहा है। बलरामपुर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय के सामने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। श्याम गुप्ता ने जमीन रुस्तम खान से खरीदी थी जिस पर शिकायत आने के बाद पट्टे को निरस्त कर दिया गया। भूमिस्वामी श्याम गुप्ता ने स्थगन आदेश ले लिया, इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने यह कह कर कि यह जमीन सरगुजा सेटलमेंट में हमारा था और अपने दल बल के साथ आकर जेसीबी से श्याम गुप्ता के आहाता को तोड़ने लगा। इस पर मौके पर एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्ष को थाने में ले जाया गया, दूसरे पक्ष से पूछे जाने पर कि कानून अपने हाथ में क्यों लिया, तहसीलदार, एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जाता है तो उसने बताया कि तहसीलदार एवं एसडीएम कुछ नहीं करते हैं इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। बहुत दिनों से प्रयास के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था, इसलिए मारपीट की स्थिति बन गई। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WN0ddA
via IFTTT

No comments