Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोकपुर में लगा स्वास्थ्य मेला 330 लोगों को पिलाया काढ़ा

कोकपुर में बुधवार को एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युनानी, आयुर्वेद तथा होमियोपैथी पद्धति से मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा व काढ़ा का वितरण किया गया। इसमें कोकपुर समेत आसपास के गांव के 304 लोगों ने शिविर में भाग लेकर इसका लाभ लिया। जिसमें 169 मरीजों ने आयुर्वेद से, 107 मरीजों ने युनानी व 28 मरीजों ने होम्यो पैथी पद्धति से अपने रोग की जांच कराई। इसके अलावा 9 मरीज की रक्त जांच, 20 मरीज की नेत्र जांच की गई।
36 मरीजों को योग करने की सलाह दी गई। ताकि उनके रोगों को नियंत्रण किया जा सका। इस दौरान 330 लोगों को औषधियुक्त काढ़ा पिलाया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच प्यार सिंह मंडावी द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में जगदीश सोनी, पुरनसोनकर, भीखम सेन, हमेलता मंडावी, घनश्याम जैन उपस्थित थे। मरीजों का इलाज करने मेडिकल टीम में डा एचएम विनोद, डा सचिन बीरखेड़े, डा आरएन तांबोली, डा ज्योति बाला हूमने, डा मकसूदन साहू, डा पुष्पा ध्रुव, डा ताता राव, विनोद कंवर, अभिजीत भक्त, यूआर वर्मा, मीना, खगेंद्र सोनकर, हेमंत साहू, सावित्री साहू, अर्चना ठाकुर, मनोज यादव, संतकुमार खरे, प्रमेश कचलाम समेत अन्य लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health fair held in Kokpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LoC8rh
via IFTTT

No comments