जिले में रोजगार सहायकों के 48 पद रिक्त
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में रोजगार सहायक के 48 पद रिक्त हैं। इससे जिन गांवों में रोजगार सहायक का पद रिक्त है। वहां पर मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा है। सालभर से 27 नवीन ग्राम पंचायत बना है। इसमें से सभी इन 27 नवीन ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पदों को लेकर स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिलेभर में रोजगार सहायक के 417 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 369 ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक का पद भरा हुआ है। इसमें से रोजगार सहायक का 48 पद रिक्त हैं। सबसे ज्यादा रोजगार सहायक का पद कोयलीबेड़ा ब्लॉक में रिक्त है। कोयलीबेड़ा में रोजगार सहायक का 85 पद स्वीकृत है। जिसमें से 17 पद रिक्त है। चारामा ब्लॉक में रोजगार सहायक के 60 पद स्वीकृत है। इसमें से रोजगार सहायक के 6 पद रिक्त है। भानुप्रतापपुर में 50 में से 7 पद रिक्त है। नरहरपुर में 66 में से 6 पद रिक्त है। कांकेर में 61 में से 4 पद रिक्त हैं।
काम प्रभावित हो रहा: कांकेर रोजगार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी ऋतु कोशरिया ने कहा जो भी पद रोजगार सहायक के जिले में रिक्त है। उसमें भर्ती प्रक्रिया शासन स्तर से होगी। रिक्त पदों की जानकारी भेजी गई है। 27 नवीन ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक की भर्ती के लिए वित्त विभाग से अनुमति नहीं मिल पाई है।
27 नवीन पंचायत को नहीं मिली स्वीकृति
अक्टूबर 2019 में 27 नवीन ग्राम पंचायत परिसिमन में बना है, लेकिन सालभर के बाद भी जिले के इन 27 ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पदों को शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम प्रभावित हो रहे हैं। यहां वर्तमान में दूसरे ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक काम देख रहे हैं। वही कुछ ग्राम पंचायत में सचिव मनरेगा का काम देख रहे हैं। ग्राम पंचायत ठेलकाबोड़ में 4 वर्ष से रोजगार सहायक का पद रिक्त है। उप सरपंच डोलेश जैन ने कहा मनरेगा में रोजगार सहायक की नियुक्ति होनी चाहिए, क्योंकि मनरेगा में काम प्रभावित हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwe5lz
via IFTTT
No comments