Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

3600 किसानों के 5500 हेक्टेयर खेतों के लिए पानी

विकासखंड भानुप्रतापपुर के हाटकर्रा इलाके में कर्रा बैराज बनाया जाना प्रस्तावित है। बैराज का प्रस्ताव बजट में शामिल करने शासन को भेजने के साथ इसका सर्वे भी शुरू हो चुका है। इसके बनने से क्षेत्र के तीन हजार किसानों के लगभग 5 हजार हेक्टेयर खेतों को सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी।
बैराज बनने से गर्मी के मौसम में भी 8 सौ हेक्टेयर खेतों को सिंचाई मिलेगी। सिंचाई सुविधा मिलने से यहां के किसान डबल फसल लेना शुरू कर देंगे जिससे उनकी आय अधिक होगी। इस बैराज की अनुमानित लागत 30 करोड़ रूपए है। बैजनपुरी जामपारा के नाला के पानी को मयाना जलाशय में पहुंचाया जाएगा जिसका सर्वे कार्य किया जा चुका है। बैजनपुरी जामपारा नाला का पानी व्यर्थ बहकर महानदी में मिल जाता है। सिंचाई विभाग द्वारा कार्य योजना बनाकर लगभग 10 किलोमीटर दूर मयाना डैम में इस पानी को भरा जाएगा। वर्तमान में बांध में जलभराव बेहद कम रहता है। इस पानी के भरने से बांध में पानी भरेगा जिससे 600 किसानों के लगभग 500 हेक्टेयर खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6siIT
via IFTTT

No comments