Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ऊपर-नीचे रोड के किनारे बनेगा मरीन ड्राइव

खालिद अख्तर खान। 2020 तक ऊपर नीचे रोड के नाम से पहचाने जाने वाली शहर की सड़क 2021 में मरीज ड्राइव के नाम से जानी जाएगा। नीचे रोड में चौड़ीकरण कर सीसी सड़क बनाई जा रही है। इसके बाद ट्रैफिक केवल नीचे रोड से ही चलेगा। ऊपर रोड का सौंदर्यीकरण कर उसे मरीन ड्राइव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 51.70 लाख रुपए की योजना बनाते टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें सौंदर्यीकरण के अलावा वाॅकिंग ट्रैक, ओपन जिम, पाथ-वे आदि का निर्माण किया जाएगा। जनवरी से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। नए साल पर भास्कर लाया है वाे तस्वीर जिसमें विकसित होने के बाद ऊपर रोड का नजारा कैसा होगा। साथ ही है इसी स्थान की वर्तमान तस्वीर।

योजना के अनुसार यहां ये निर्माण होना है

  • पाथ-वे- ऊपर रोड में कुल 40 फीट चौड़ी जगह मिली है। 19 लाख की लागत से 10 फीट चौड़ा पाथ वे बनाएंगे।
  • इलेक्ट्रीफिकेशन- मरीन ड्राइव को आकर्षक बनाने यहां 11.33 लाख से रंगीन व अन्य लाइटें लगेंगी।
  • लैंड स्केपिंग- पाथ-वे के दोनों ओर 15 फीट चौड़ी जगह पर 19.10 लाख से 35 बॉटल पाम के पेड़ लगाएंगे।
  • मुंडन कक्ष - मुंडन कक्ष की मरम्मत करते उसका 94 हजार रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Marine Drive will be built along the road up and down


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzMbWg
via IFTTT

No comments