Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिला प्रमुख सीट के लिए भाजपा देहात अध्यक्ष पंवार की बेटी ममता समेत 4 दौड़ में, कांग्रेस में 3 के बीच कश्मकश

जिला परिषद की 43 और पंचायत समिति सदस्याें की 364 सीटाें के लिए हुए चुनाव की मतगणना शहर के आर्ट्स काॅलेज और फतह स्कूल में मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हाेगी। पहले पंचायत समिति, फिर दाेपहर दाे बजे से जिला परिषद सदस्यों की मतगणना हाेगी। इस चुनाव में 20 प्रधान पदों से ज्यादा नजरें नए जिला प्रमुख पर टिकी हैं। भाजपा का बाेर्ड बनने पर देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार की बेटी ममता कुंवर का नाम जिला प्रमुख की दाैड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस में विशल्या काेठारी, सीमा चाेर्डिया और करुणा काेठारी के बीच कश्मकश की स्थिति हैं। तीनों जैन समाज से हैं। बता दें, इस बार जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति सदस्य के लिए 1058 और जिला परिषद सदस्य के लिए 125 प्रत्याशियाें ने चुनाव लड़ा है। फिलहाल दाेनाें दलाें के प्रत्याशी बाड़ाबंदी मेें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा ने 10 दिसंबर काे प्रधान और 11 काे उप प्रधान पद के लिए हाेने वाले चुनाव के लिए पंचायत समितियाें में रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

भाजपा : टिकट मिलते ही साफ हो गई थी तस्वीर
बेटी का टिकट फाइनल कराने के दिन ही तस्वीर उभर चुकी थी कि पंवार की नजर जिला प्रमुख पद पर है। शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया के बेहद विश्वास पात्राें में शामिल पंवार पिछले चुनाव में उप जिला प्रमुख की दौड़ में थे, लेकिन ऐन वक्त पर कटारिया ने वरिष्ठ नेता सुंदर भाणावत के नाम पर मुहर लगा दी थी। इस बार पंवार ने टिकट वितरण के समय से ही ऐसी बिसात बिछाई दी कि भाजपा के विजेता सदस्याें में मतदान की नाैबत आने भी पक्ष मजबूत रहे।


आसार : निवृत्तमान उप जिला प्रमुख सुंदर भाणावत की पुत्रवधू रीना भाणावत, पूर्व वरिष्ठ शहर जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल शर्मा की पुत्रवधू डाॅ.पुष्पा शर्मा और सुनीता मांडावत भी दौड़ में हैं। भाणावत भी कटारिया के बेहद करीबी हैं। अंतिम समय में नए समीकरण बने ताे दावेदारी काे लेकर रीना की मजबूत स्थिति बन सकती है। जातिगत समीकरण ने दिशा बदली ताे डाॅ. पुष्पा का नाम कतार में सबसे आगे आ सकता है।


उलझन : ममता प्रमुख बनीं ताे शक्तावत उप प्रमुख की दौड़ से बाहर
उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत काे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे इस दौड़ से बाहर हो सकते हैं, अगर ममता कुंवर जिला प्रमुख बनीं। कारण यह कि दाेनाें पद राजपूत समाज काे देना संभव नहीं हाेगा। शक्तावत रिश्ते में ममता कुंवर के समधी भी हैं। ममता की बहन का विवाह शक्तावत के बेटे से हुआ है।

कांग्रेस : विशल्या, करुणा और सीमा कतार में, पति लगा रहे जोर
जिला परिषद में कांग्रेस का बाेर्ड बनने पर जिला प्रमुख पद की दाैड़ में खेरवाड़ा क्षेत्र की विशल्या काेठारी और ऋषभदेव क्षेत्र की करुणा काेठारी के बीच कश्मकश की स्थिति रह सकती है। विशल्या के पति गजेंद्र काेठारी ब्लाॅक महामंत्री रह चुके हैं, जबकि करुणा के पति संजय काेठारी ऋषभदेव के उप प्रधान और खेरवाड़ा पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। दाेनाें अपना पक्ष मजबूत करने की जाेड़ताेड़ में हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इसी मशक्कत में हैं कि जिला प्रमुख उनके क्षेत्र की महिला बन जाए।

विजेता प्रत्याशी ही मजबूत करेंगे दोनों दलों के दावेदारों का पक्ष
दावेदार भले ही गणित लगा रहे, लेकिन जिस क्षेत्र के प्रत्याशी ज्यादा जीतेंगे, उनकी काेशिश रहेगी कि उनके क्षेत्र से ही जिला प्रमुख बने ताकि उन्हें तवज्जाेे मिलती रहे और विकास के काम भी हाे सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In 4 races, including Mamata, daughter of BJP country president Panwar, for the district head seat, kamkush between 3 in Congress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36YkFyp
via IFTTT

No comments