Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रुपए नहीं दिए तो पति ने कैंची से पत्नी की हत्या की, पुलिस पहुंची तो मोबाइल पर खेल रहा था गेम

महामंदिर थाना क्षेत्र की बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के गले पर धारदार कैंची से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात पुलिस को फोन कर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं। वहीं आरोपी पति मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरंभिक पड़ताल मेें सामने आया कि आरोपी पति बेरोजगार था। घर का खर्च पत्नी सिलाई कर चलाती थीं। रविवार रात को पति ने पत्नी से रुपए मांगे।

पत्नी ने इनकार किया तो पति ने आवेश में आकर कैंची से उसके गले पर एक के बाद एक कुल आठ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला के पीहर पक्ष के जोधपुर पहुंचने पर शव का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि महामंदिर थाना इलाके की बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले विक्रमसिंह ने रात को पुलिस को फोन कर अपनी पत्नी शिव कंवर (30) की हत्या किए जाने की जानकारी दी। एसीपी दरजाराम, थानाधिकारी कैलाशदान सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। जहां आरोपी पति विक्रमसिंह को दस्तयाब किया गया।
कुछ माह पहले मृतका ने पार्ट टाइम काम शुरू किया था
एसीपी दरजाराम ने बताया कि आरोपी पति विक्रमसिंह का शिव कंवर से 2008 में विवाह हुआ था। इनके एक लड़का व एक लड़की भी हैं। आरोपी पति कोई काम नहीं करता था। दिनभर या तो घर या फिर इधर-उधर जाकर समय बिताता था। अपने घर को चलाने और बच्चों की परवरिश के लिए शिव कंवर सिलाई का काम करतीं थीं। इससे गुजर बसर चलता था। कुछ माह पहले शिव कंवर ने घर के सामने एक सहकारिता डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी पार्ट टाइम काम करना शुरू कर दिया था, ताकि घर का खर्च चला सकें।

सिलाई के लिए पड़ी कैंची से की हत्या
हत्या के मामले में सामने आया कि रविवार रात को वारदात से पहले आरोपी पति ने पत्नी से कुछ रुपए मांगे थे। पत्नी के पास नहीं होने पर उसने इनकार कर दिया। इससे आरोपी पति नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। इसके तुरंत बाद पास सिलाई के लिए पड़ी कैंची से पत्नी के गले पर एक के बाद एक कुल आठ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुछ ही मिनट तड़पने के बाद पत्नी शिव कंवर ने दम तोड़ दिया।
मृतका के भाई ने दर्ज करवाया मामला
वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी। पुलिस तुंरत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरोपी पति मोबाइल पर गेम खेल रहा था और उसकी पत्नी लहूलुहान थीं। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। नागौर के सदर बाजार थाना इलाके में रहने वाले सिंगड़ गांव निवासी मृतका के भाई मांगूसिंह पुत्र मनोहरसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका जीजा हर रोज उसकी बहन को परेशान किया करता था। आखिरकार उसकी हत्या कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका शिव कंवर और हत्या का आरोपी पति


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gzB7Z7
via IFTTT

No comments