दिन में खली तेज धूप, 4 दिन में न्यूनतम पारा 4 डिग्री बढ़ा, अधिकतम पारा 30.5 डिग्री पर पहुंचा
शहर में दिसंबर जैसे सर्द महीने में रविवार को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हुअा। गुजरे चार दिनों में न्यूनतम पारे में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो चुकी है। रविवार को पूरे दिन शहरवासियों गर्म कपड़े पहनने से परहेज रखा। सुबह से ही तेज और कड़क धूप के कारण सर्दी का असर ज्यादा प्रभावी नहीं रहा, दोपहर में तो शहरवासियों को धूप खलने लगी। उ
न्हाेंने धूप सेंकने से परहेज तक रखा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार धूप की तेजी बनी रही, सर्द हवाओं का दौर भी लगभग थम सा गया। सूर्यास्त के बाद सर्दी का असर हुआ, मगर यह असर भी आम दिनों के मुकाबले कम ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा 30.5 तथा न्यूनतम पारा 14.0 डिग्री रहा। सुबह की आर्द्रता 64 और शाम की आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।
फिलहाल स्थिर रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम का यह मिजाज फिलहाल स्थिर ही रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि लगातार आ रहे कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में हवाओं का पैटर्न बदला हुआ है। इस कारण एक और पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर सोमवार को उत्तरी-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इससे आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 11 या 12 दिसंबर से को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद से 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना बनी रहने के आसार है।
दीपावली पर तेज ठंड के बाद अचानक मौसम का यू टर्न
दीपावली पर तेज ठंड के बाद मौसम ने अचानक यू टर्न लिया है जिसे लोग आश्चर्य के तौर पर देख रहे है। दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम पारा अमूमन 10 डिग्री के आसपास ही रहता है। मगर रविवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री पहुंच गया, वहीं अधिकतम पारा लगातार 30 डिग्री के बाहर बना हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JwY4jv
via IFTTT
No comments