Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डाॅ. अंबेडकर को याद किया, पुष्पांजली दी, गोष्ठियां भी हुई

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का रविवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर में कई जगह समारोह हुृए। अदालत चौराहा स्थित प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। वहीं विचार गोष्ठियां भी की।
गवर्नमेंट आर्ट्स काॅलेज में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर रविवार काे डाॅ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राजनीति विभाग की ओर से वेबिनार का आयाेजन किया गया। इस माैके पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर का संविधान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका रखा गया।

मानव कल्याण समिति ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दाैरान पूर्व महापौर सुमन शृंगी ने कहा अम्बेडकर एक विद्वान विधिवेत्ता थे। संचालन यज्ञदत्त हाड़ा ने किया।

कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ ने डॉ. अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर रंगविहार स्थित प्रतिमा का दूध से स्नान करवाया। माल्यार्पण कर याद किया गया। जिलाध्यक्ष पारस वर्मा ने बताया कि इस माैके पर जिला सचिव दीपक मीणा, जिला एनएसयूआई महासचिव करण रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश रेगर, मुकेश वर्मा, मुकेश रेगर, दशरथ सेवलिया, महेंद्र वर्मा, जिम्मी वर्मा, महेश आदि माैजूद रहे।

भाजपा एसटी मोर्चा कोटा शहर की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। माेर्चा अध्यक्ष राकेश सफेला ने बताया कि रविवार को अदालत चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी। हम लोग संस्था की ओर से चंबल सफाई अभियान जारी है।

रविवार काे संस्था के सदस्य भीतरिया कुंड पर पहुंचे। यहां श्रमदान किया और गंदगी काे साफ किया। संस्था के डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि बताया कि इस मौके पर दक्षिण निगम मेयर राजीव अग्रवाल भी यहां पहुंचे। पार्षद जितेंद्र हाड़ा, प्रदीप कसाना ने श्रमदान किया। इस माैके पर मेयर ने भरोसा दिलाया कि चंबल को स्वच्छ बनाने के लिए वाे भरसक प्रयास करेंगे। दक्षिण वार्ड 67 के पार्षद भानुप्रताप गौड़ एव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीनू बंजारा के नेतृत्व में टीचर कॉलोनी अम्बेडकर बस्ती में श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dr. Missed Ambedkar, gave Pushpanjali, also held seminars


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mPltLl
via IFTTT

No comments