अनुबंध पर वाहन लगाने के नाम पर 4 लाख ठगने की शिकायत
कोरोना काल में मेडिकल काॅलेज में निशुल्क सेवार्थ लगे कर्मचारी पर कमाई का झांसा देकर एमबीएस हाॅस्पिटल नर्सिंग स्टाफ व एम्बुलेंस ड्राइवर से करीब 4 लाख रुपए ठगने का आरोप है। पीड़ितों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने एमबीएस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। अब मामला पुलिस काे सौंपने की तैयारी है।
एमबीएस अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना को शिकायत देकर नर्सिंग कर्मी प्रत्यूष , गिर्राज हरिप्रकाश ने आशीष पर आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक कोरोना काल के शुरुआत में नर्सिंग स्टाफ व एंबुलेंस कर्मियों को संस्थान में अनुबंध पर वाहन लगाने का झांसा दिया। आरोप है कि नर्सिंग कर्मी प्रत्यूष व गिर्राज से 1 लाख 25 हजार रुपए डिपॉजिट करने को कहा।
दोनों ने अप्रैल माह में 2 लाख 50 हजार रुपए आरोपी के खाते में डाल दिए। वहीं, निजी एंबुलेंस चालक हरिप्रकाश ने भी कमाई के झांसे में आकर अप्रैल माह में 1.50 लाख रुपए दे दिए। एमबीएस अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि पुलिस से बात की थी, उन्हाेंने कहा पीड़िताें की ओर से एफआईआर दर्ज करा दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pr63xM
via IFTTT
No comments